Palaeobotany Definitional Dictionary (English-Hindi) (CSTT)
Commission for Scientific and Technical Terminology (CSTT)
Abaxial
अपाक्ष
अक्ष से दूर वाली दिशा में स्थित, जैसे निचली सतह अथवा उस पर स्थित अंग। उदा. ऐंड्रोस्ट्रोबस की गुरुबीजाणुधानी।
विप.अभ्यक्ष (adaxial)
Abiocaulis
ऐबायोकॉलिस
शंकुधारी पादपों के चीड़ कुल (पाइनेसी) का एक अनंतिम वंश। क्रिटेशस युग के ये तने लम्बे तथा कुंडली क्रम से लगे पर्णाधार वाले होते हैं।
Abporal lacuna
अपछिद्री रिक्तिका
अंकुरण-छिद्र की विपरीत दिशा में स्थित किसी दूसरे छिद्र के चारों ओर की रिक्तिका।
Abott[transfer]method
ऐबट स्थानान्तर विधि
शैल आधात्री में अन्तर्निहित पादय संपीडाश्मों को निकालने की एक विधि। इस विधि में संपीडाश्म के ऊपर नाखून के पालिश तथा शीट ऐसीटेट का लेप किया जाता हैं और सूखने पर इस लेप की परत को खींच कर उसके साथ संपीडाश्मों को बाहर निकाल लिया जाता है।
Abscission
चिलगन
किसी पादप अंग का अपने संलग्न स्थान से अलग हो जाना; जैसे पत्ती का तने से।
Acaulangium
ऐकॉलेंजियम
पर्णांगों के मैटेरिएलीज गण का एक अनंतिम वंश। कार्बनी युग के सिनेंजियम आधारित इस वंश में वृन्तहीन तथा अंडाकार सिनेंजियम 4-6 बीजाणुधानियों के जुड़ जाने से बने होते हैं।
Acetolysis method
ऐसीटोलिसिस विधि
सूक्ष्म जीवाश्मों के अध्ययन की विधि, जिसमें कार्बोहाड्रेट अंश को हटा कर परमाणु के बाह्यचोल (एक्सइन) को स्पष्ट कर दिया जाता है।
Acolpate
अकॉल्पसी
(परागाणु) जिसमें कॉल्पस नहीं हों।
Acritarch
ऐक्रीटार्क
अनिश्चित बंधुता के एककोशिकीय जीव। इन की दृढ़ भित्ति कई प्रकार से अलंकृत होती है।
Acrodromous
अग्रेयुक्त
(शिराविन्यास) जिसमें एक से अधिक मुख्य शिराएँ अभिसारी चाप-सा बनाकर अग्रक पर मिल जाती हैं।
Acrolamclla
अग्रवर्ध
मार्सीलिया कुल के गुरुबीजाणुओं के सिरे पर पेरिस्पोर का उदृर्ध।
Acropetiolar
वृन्ताग्री
(ग्रंथियाँ) जो पर्णवृत के फलक के आधार पर स्थित हों।
Acrostichum
ऐक्रोस्टिकम
पर्णांगों के पॉलीपोडिएसी कुल का एक वंश। इओसीन युग के इन पादपों के खड़े राइजोमों में बड़े बड़े पर्णवृन्त होते हैं।
Actinodromous
अरसम
(शिराविन्यास) जिसमें तीन या अधिक मुख्य शिराएँ फलक के आधार से निकल कर एक बिन्दु पर अभिसरण नही करतीं।
Actinostele
अररंभ
आदिरंभ (प्रोटोस्टील) का एक प्रकार जिसमें दारु तारकाकार दीखता है।
Acuminate
लम्बाग्र
(पत्ती का नुकीला सिरा) जो दो अवतल बक्र रेखाओं का मिलन बिन्दु हो।
Acusporide
सूचिमय
(परागाणु मित्ति) जिसमें सुई जैसे उद्धर्ध हों।
Acute
निशिताग्र
(पत्री) जिसका नुकीला सिरा दो – ऋजुरेखाओं का मिलन बिन्दु हो।
Adaxial
अभ्यक्ष
अक्ष की ओर की दिशा में स्थित, जैसे ऊपरी सतह या उस पर स्थित अंग। उदा. आर्किऔप्टेरिडेलीज की बीजाणुधानी।
विप. अपाक्ष (adaxial)
Aerenchyma